महाकुंभ-2025 में 50 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना-जयवीर सिंह

लखनऊ: 06 सितम्बर, 2024 उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि वर्ष 2019 में आयोजित कुंभ में देश-दुनिया से लगभग 25 करोड़ श्रद्धालुओं का आगमन हुआ था। महाकुंभ-2025 में लगभग 50 करोड़ श्रद्धालुओं के प्रयागराज आने का अनुमान है। कविता, साहित्य और संस्कृति की शक्ति को समझने का यह आयोजन हमें अपनी महान साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत, धरोहर को संजोने और संवारने का अवसर प्रदान करता है। महाकुंभ का महत्व केवल एक धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, एकता, और विविधता का प्रतीक है। यह मानवता के मिलन का स्थल है, जहां विभिन्न मत, पंथ और संस्कृतियांे के लोग एकत्र होकर विश्व को प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देती हैं। यह कवि कुंभ हमें हमारी समृद्ध साहित्यिक बिरासत को याद दिलाता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *